हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाना पड़ा महंगा
.तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। यातायात विभाग द्वारा हाइवे पर चल रहे इंटरसेप्टर वाहन जो पूर्णतः आटोमेटिक सेंसर युक्त वाहन है, चलने वाले वाहनों की स्पीड नियंत्रक क़े रूप में निगरानी कर रही है। अगर आपकी संतुलित रफ़्तार से तेज यदि वाहन चली तो वाहन का चालान निश्चित है। इसी क्रम में हरेंद्र सिंह उपनिरीक्षक यातायात क़े नेतृत्व में चल रही इंटरसेप्टर कार द्वारा लखनऊ—वाराणसी राजमार्ग पर भगवानपुर पुलिया त्रिलोचन पर लगे इंटरसेप्टर द्वारा 103 वाहन जिसमें कार, बस और ट्रक का चालान किया गया। श्री सिंह ने बताया कि यह इंटरसेप्टर वाहन जबसे यातायात विभाग में आई है तभी से प्रतिदिन हाइवे पर से चालान किये जा रहे हैं जबकि सरकार द्वारा बाइक, कार, बस, ट्रक, ट्रैंकर आदि की स्पीड चार्ट मीडिया एवं सोश मीडिया द्वारा प्रसारित कराया गया है परन्तु वाहन चालको पर इसका कोई असर नहीं है, इसके लिये इंटरसेप्टर का प्रयोग किया जा रहा है। स्पीड जांच में यातायात आरक्षी राजेश यादव, निर्मल यादव, अमित यादव हेड कान्सटेबिल और गार्ड मौजूद रहे।











