HomeTrendingडा. वसीउल्लाह खान का हुआ निधन, ह्यूमैनिटी यूथ फाउण्डेशन ने जताया शोक

डा. वसीउल्लाह खान का हुआ निधन, ह्यूमैनिटी यूथ फाउण्डेशन ने जताया शोक

  • डा. वसीउल्लाह खान का हुआ निधन, ह्यूमैनिटी यूथ फाउण्डेशन ने जताया शोक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। शहर के जाने-माने चिकित्सक तथा ह्यूमैनिटी यूथ फाउंडेशन के बेहद अज़ीज़ साथी डॉ. मोहम्मद वसीउल्लाह खान (डॉ. नूसी) का शनिवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उनके निधन की ख़बर मिलते ही संस्था के सदस्यों, स्थानीय लोगों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
दरगाह शरीफ स्थित ‘नूसी क्लिनिक’ के माध्यम से उन्होंने पिछले 51 वर्षों तक बहराइच सहित आस—पास के इलाके के लोगों की निरंतर सेवा किया। अपनी सादगी, सहज व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के कारण वे हर वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनका यूं रुख़्सत हो जाना शहर और इंसानियत के लिए एक बड़ा ग़म है।
शनिवार को दरगाह शरीफ में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा किए जाने के बाद रात में नमाज़-ए-ईशा के पश्चात मौलवी बाग स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, स्थानीय लोग और शुभचिंतक मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद सलमान ने उनके इंतकाल पर गहरा रंज-ओ-ग़म व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. नूसी हमारे बेहद अज़ीज़ साथी थे और उनका जाना हमारी संस्था व समाज के लिए एक गहरा सदमा है जिसकी भरपाई आसान नहीं है। संस्था की ओर से मरहूम की मग़फ़िरत, जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत व सब्र अता फ़रमाने की दुआ की गई है।

 

 

 

 

Must Read