तिलक समारोह से लौट रहे युवक पर हमला, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां में तिलक समारोह से लौट रहे युवक पर गांव के ही 4 लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पंचहटिया निवासी किशन चौहान ने शुक्रवार की रात थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीते 18 नवंबर की रात 7.30 बजे वह पंचहटिया के एक व्यक्ति के घर तिलक समारोह में खाना खाकर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी पंचहटिया के ही विवेक, गोविन्दा दो और साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुये सभी ने ईंट से किशन चौहान के सिर पर मार दिया जिससे किशन घायल हो गये। उनका सिर फट गया। इस मामले में पुलिस ने मिली तहरीर पर विवेक, गोविंदा निवासी पंचहटियां समेत 4 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।











