HomeJaunpurजाति व धर्म से ऊपर उठकर करें मतदानः तनुज

जाति व धर्म से ऊपर उठकर करें मतदानः तनुज

जाति व धर्म से ऊपर उठकर करें मतदानः तनुज

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में समस्याएं खड़ी हैं। विकास रूका हुआ है। इसका मुख्य कारण है कि आपने जाति व धर्म की राजनीति में आकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है, इसीलिये आपकी समस्याओ के निस्तारण के लिये आपके जनप्रतिनिधि ने गम्भीरता से रूचि नहीं लिया। विधानसभा क्षेत्र की आवाम का मेरे प्रति विश्वास उत्साह, ललक बता रही है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत रही है।

यह अनुरोध है कि आप जाति धर्म के बन्धन से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट दे। विश्वास दिलाता हूँ कि आपके हर सुख-दुख में आपके साथ मजबूती से खडा रह कर आपकी लडाई सडक से सदन तक लडूंगा। उक्त उद््गार कांग्रेस के जैदपुर विधानसभा प्रत्याशी तनुज पुनिया ने रसौली बाजार में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन प्रतिज्ञा घोषणा पत्र जारी किये हैं जिनमे सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश की समस्याओ का समाधान है। कांग्रेस ने प्रतिज्ञा की है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्जा माफ होगा, 20 लाख सरकारी रोजगार मुहैया कराये जायेंगे, संविदाकर्मियो का नियमतीकरण होगा, बीमारी में दस लाख तक इलाज मुफ्त होगा, देश की आधी आबादी हमारी मां बहनो के लिये कांग्रेस 3 गैस सिलेन्डर मुफ्त, मुफ्त बस सेवा, सरकारी पदों में 40 प्रतिशत महिलाओ की नियुक्ति, आंगनवाड़ी-आशा बहुओं को 10 हजार मानदेय देने का काम करेगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read