HomeJaunpurपुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

अनिल कश्यप
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर शहीद हुए 44 जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि सोमवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर एकत्रित हुए और पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि देश में एक तरफ जहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर लोग आज पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 14 फरवरी साल 2019 का दिन भारत के लिए वो काला दिन साबित हुआ जिसने हमारे देश के 44 बहादुर जवानों की जान ले ली। पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस पर हमला किया जिसमें भारत के 44 जवान शहीद हो गये। आज भी लोग इस घटना को सोच सिहर उठते हैं। देश में आज आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी, संगीता चौधरी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, रितिक वैध, विपुल प्रजापति, सरदार गुरदीप सिंह, रोबिन कुमार, सागर कुमार उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read