अस्पताल में गन्दगी देख भड़के सीएमओ, जमकर लगायी फटकार
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उधौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय चिकित्सालय व चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पायी गयी। चिकित्सालय के टीबी दवा वितरण केन्द्र, डिलीवरी रूम, औषधि कक्ष एवं वार्ड का निरीक्षण किया गया जिसमें डिलीवरी कक्ष में साइड टेबल नहीं पाया गया। चिकित्सालय के शौचालय के साफ न होने के कारण काफी नाराजगी व्यक्त की गयी। चिकित्सालय में सुदृढ़ीकरण हेतु चल रहे कार्य का निरीक्षण कर समय से पूरा किये जाने हेतु निदेर्शित किया गया। चिकित्सालय में खराब पड़े सौर ऊर्जा संयत्र के अक्रियाशील अवस्था में होने के कारण उसे 3 दिवस में ठीक कराये जाने हेतु अधीक्षक, सामु0स्वा0 केन्द्र बड़ागांव को निदेर्श दिया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा सड़क के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय एवं चिकित्सालय परिसर काफी गन्दा पाया गया। चिकित्सालय पर कोविड-19 टीकाकरण में केवल 34 लोगों को किया गया था जिस हेतु अधीक्षक को फटकार लगाते हुये लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निदेर्श दिये गये। निरीक्षण के समय उपस्थित पंजिका काफी खराब अवस्था में पाये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त की गयी। उपस्थित पंजिका में पाया गया कि डा0 स्वाती श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय पर उपस्थित फामार्सिस्ट अरूण तिवारी द्वारा बताया गया कि उनकी दवा आपूर्ति ऑनलाइन न होने के कारण उनको ड्रग वेयर हाउस से दवायें प्राप्त नहीं हो पा रही है। चिकित्साधिकरी के अनुपस्थित अवधि को वेतन रोकते हुये अधीक्षक सामु0स्वा0 केन्द्र रामसनेही घाट को निर्देश दिया गया। इस दौरान पायी गयी कमियों का तत्काल निराकरण कराते हुये उसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को तीन कार्य दिवस में दें। डा0 स्वाती श्रीवास्तव चिकित्साधिकारी प्राथ0 स्वा0 केन्द्र कोटवा सड़क से अनुपस्थित के सम्बंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी सुस्पष्ट आख्या के साथ अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













