Homeबाराबंकीखड़ी बस में पीछे से घुसी वाल्वो, 8 लोगों की मौके पर...

खड़ी बस में पीछे से घुसी वाल्वो, 8 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

खड़ी बस में पीछे से घुसी वाल्वो, 8 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

17 घायलों में 12 की हालत नाजुक, भेजे गये लखनऊ के ट्रामा सेण्टर
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गम्भीर रूप से घायल 17 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया जहां नाजुक हालत के चलते 12 लोगों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह साढ़े 4 बजे नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास पहले से सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस जा टकराई। जबर्दस्त टक्कर के चलते खड़ी बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई तथा 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन ने घायलों व मृतकों को बसों से बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। 12 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक और घायलों में अधिकांश लोग बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। वाल्वो बस संख्या यूपी 17 एटी 1353 जनपद सीतामढ़ी (बिहार) में जनकपुरी रोड पर स्थित पुपरी कस्बे से दिल्ली के लिए रविवार को रवाना हुई थी। वाल्वो बस सुबह चार बजेे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहले से ढाबे के किनारे खड़ी बस संख्या यूपी 81 डीटी 1580 में जाकर घुस गई। नरेंद्रपुर मदरहा के पास बस चालक ने गाड़ी रोक दी थी और उसके अधिकांश यात्री कैंटीन में बैठकर चाय नाश्ता कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया।

लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे तथा घायलों व मृतकों को बाहर निकाला। इस हादसे में एक महिला व एक बच्चा समेत 8 लोगों की मौत हुई है। खड़ी स्लीपर बस के परिचालक अशोक कुमार ने बताया कि बिहार से दिल्ली जा रहे थे। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर के नींद आने पर गाड़ी किनारे खड़ी कर मुंह धोने चले गए। इतनी देर में पीछे से दूसरी तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। परिचालक ने बताया कि बस में करीब 64 यात्री सवार थे। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे ने बताया कि दो बसें बिहार से दिल्ली की ओर जा रही थीं जिसमें एक खड़ी बस में पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी। दुखद हादसे में एक महिला व बच्चा समेत 8 लोगों की मौत हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर एएसपी ने बताया कि 17 घायलों में 12 की हालत नाजुक है जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। अन्य 5 लोगों स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटा कर यातायात सुचारू कराया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read