सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
माघ मेला जा रही बस पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री | #TejasToday
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जंघई बाजार से प्रयागराज माघ मेला में दर्शनार्थियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस अनियन्त्रित होकर जंघई में पेड़ से टकरा गयी। पेड़ की टहनी टूटकर गिर गयी और बस क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि यात्री बाल बाल बच गये। जंघई से तीन दर्जन यात्रियों को माघ मेला लेकर जा रही तेज रफ्तार बस जंघई बाईपास पर अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ में टकरा गयी। पेड़ नहीं होता तो वह बगल की दुकान में घुस जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। संयोग ही रहा कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







