गौ तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के रजौली थाना क्षेत्र में नीचे बाजार स्थित राज शिवाला मंदिर के समीप धनार्जय नदी में ग्रामीणों ने गौतस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुरानी बस स्टैंड, धुरगांव, पचम्बा आदि गांव में घूमघूम कर पैसों की लालच देकर गोवंश की खरीद कर रहा था जिसकी भनक ग्रामीणों को मिलने पर वे तस्करों की टोह में नदी किनारे पहुंचे। मौके से पिकअप से एक गोवंश के साथ एक चालक एवं एक तस्कर को ग्रामीणों ने हिरासत में लेकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर रजौली थाना में पदस्थापित एसआई सुमन कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंच गोवंश लदे पिकअप एवं चालक समेत तस्कर को अपने गिरफ्त में लेकर थाना लेकर चली गई। साथ ही कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली देखकर संदेह जताया कि शुभ-लाभ कर तस्करों को छोड़ ग्रामीणों को फंसाने की साजिश न रची जाए गौतस्कर की पहचान रजहत गांव निवासी ननका खान के रूप में हुई है।
गिरफ्तार ननका खान ने बताया कि वो विगत छः माह से गांव-गांव घूमकर गोवंश की खरीद करने का काम कर रहा है इसके लिए वो किसी भी पिअप को अच्छे कीमत पर भाड़ा देकर दिन भर के लिए बुक करता है एवं खरीदकर अपने घर ले जाता है वहीं अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी चालक विक्की ने बताया कि वो पहली बार इस कसाई के साथ आकर फंस गया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच में गौतस्करी का मामला सामने नहीं आया है, वहीं गिरफ्त में लिए लोगों द्वारा ग्रामीणों द्वारा मारपीट की बात सामने आई है, लिखित आवेदन दिए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














