बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ग्रामीणों ने पकड़ा गोवंशों से लदा कंटेनर
प्रदीप कुमार
मल्लावां, हरदोई। जनपद के बिलग्राम तहसील क्षेत्र में बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर सुबह 6 बजे गोवंशों से भरा कंटेनर ग्रामीणों ने पकड़ा।
घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में शुरू हो गई है।आपको बताते चलें बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह जरेरा के आगे खांदी बाजार के पास बिलग्राम की तरफ जा रहे कंटेनर को गंगा स्नान कर वापस घर जा रहे तेरवा कुल्ली निवासी समाजसेवी आचार्य राम किशोर तिवारी ने संदिग्ध समझकर ट्रक का पीछा किया।
शोर-शराबा करने के बाद ट्रक चालक ने ट्रक रोककर जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित अकेला होने के कारण उनका पीछा नहीं कर पाया और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। इसके साथ ही मौजूद लोगों ने बताया की कंटेनर से दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध के कारण उसके पास खड़ा होना मुश्किल था। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











