युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया आत्महत्या
प्रदीप कुमार
हरदोई। घरेलू बात से नाराज़ युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक चुपचाप घर से निकल कर सुखेता पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और वहीं ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
बताते चलें कि शहाबाद कोतवाली के शर्मा हाल्ट निवासी भोगी का 18 वर्षीय पुत्र लल्ला अपने चार भाइयों में छोटा था। वह मेहनत-मज़दूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बुधवार की शाम को उसका शव शाहाबाद के सुखेता पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ देखा गया।
इस बारे में कहा जा रहा है कि लल्ला घरेलू किसी बात से नाराज़ हो गया था। उसी नाराज़गी के चलते वह चुपचाप घर से निकल कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और वहीं ट्रेन के कूद गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











