झोपड़े में लगी आग, पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
धर्म सिंह कुशवाहा
मल्लावां, हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गौतरा गांव निवासी पीड़ित ओमप्रकाश पुत्र दुर्जन लाल ने बताया कि कल शाम को भैंस बांधने के लिए एक कमरा है, उसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी जो जल गया है।
आसपास के लोगों ने छप्पर गिरा कर आग बुझाई। उसके पूर्व में लगभग एक माह पूर्व भी इस छप्पर में आग लगा दी गई थी, जो लोगों ने बुझा ली थी। उसके बाद पांच दिन बाद मेरा एक और मकान जिसमें भूसा भरा था उसमें भी आग लगा दी गई थी, जिसे गांव के ही लोगों ने बुझा ली थी। इस प्रकार से यह तीसरी घटना है। पीड़ित का नुकसान भी हुआ है।
पीड़ित ने बताया कि यदि पास के घरों में आग फैल जाती तो शायद जान माल की भी घटना हो सकती थी। इस संबंध में पीड़ित ओमप्रकाश ने माधौगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











