HomeJaunpurविहिप कार्यकर्ताओं ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

विहिप कार्यकर्ताओं ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

विहिप कार्यकर्ताओं ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामनगर, जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाया कि गौशाला में चारे और पानी भरपूर मात्रा में है और साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक है। कार्यकर्ताओं ने गौशाला के कर्मचारियों को गौवंशों की नियमित स्वास्थ्य जांच करने और बीमार पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये
विहिप कार्यकर्ताओं ने गौशाला में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में हरे चारे और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था देखी लेकिन साफ-सफाई की स्थिति को लेकर थोड़ी सी चिंता व्यक्त किया।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने गौशाला में मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे गौवंशों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करें और बीमार पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध करायें। यह निरीक्षण विहिप द्वारा गौशालाओं में चल गतिविधियों और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आशुतोष दुबे, जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश अग्रहरि, प्रखंड संयोजक अभय शर्मा, ग्राम सचिव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read