कोरोना काल में पेड़ों के महत्व का सही अर्थ समझ में आया: अनिल सिंह
भट्टे पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ किया गया समर्पित
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेढ़ूवाना गांव में स्थित गौरव ईंट भट्टे उद्योग नदौली पर गुरुवार को “एक पेड़ मां के नाम” रोपित किया गया।
इस दौरान भट्टे के आस-पास लगभग 5 सौ पौधे रोपित किए गए।” एक पेड़ मां के नाम” समर्पित करते हुए उसके वृक्ष बन जाने तक उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का प्रण लेते हुए भट्टा मालिक अनिल सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उससे कही अधिक आवश्यकता है, उसे जीवित एवं सुरक्षित रखना है। कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि जब ऑक्सीजन की कमी से देश ने सैकड़ों जानें गंंवाई, तब हमें पेड़ों के महत्व का सही अर्थ समझ में आया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने जीवन में कम से कम पेड़ जरूर लगाए और उनका पालन-पोषण करें, ठीक उसी तरह से जैसे माता -पिता अपने बच्चों की देखभाल करते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














