पुलिस अधीक्षक ने गौरीशंकर धाम का किया निरीक्षण
मन्दिर समिति ने जाहिर की नाराजगी, कहा— हमें कोई सूचना नहीं
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरीशंकर धाम फरीदाबाद सुजानगंज पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे।
वहीं जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में आने की सूचना न मंदिर समिति के सचिव को दी और न ही किसी पदाधिकारी को दी जबकि इसके पहले जो भी अधिकारी निरीक्षण करने आते थे, मंदिर समिति के पदाधिकारियों से जानकारी लेते थे। उसके समाधान का आश्वासन देते हुए दिशा निर्देश देते थे लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। समिति सचिव ने बताया कि पिछले वर्ष कुछ चूक हूई थी जिसके सन्दर्भ में हम इस बात पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते, ताकि इस बार पूरी शांति से मेला संपन्न हो सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














