पशु तस्कर के आरोपों से घिरे सलोन के पशु चिकित्साधिकारी का हुआ तबादला
सलोन संगठन व विधायक की मेहनत लायी रंग, चन्द दिनों में हुई कार्यवाही
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। स्थानीय विधायक अशोक कोरी व संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और गौवंश तस्कर के आरोपों से घिरे सलोन के पशु चिकित्सा अधिकारी समदर्शी सरोज का तबादला होते ही एक तरफ जहां क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई तो वहीं दूसरी तरफ गौशाला भेजने के नाम पर सलोन तहसील क्षेत्र के अनगिनत मवेशियों को मौत के मुंह में धकेलने वाले समदर्शी सरोज के तबादले से उन मवेशियों कि जान बची जिसे आने वाले समय में तैनाती के दौरान गौशाला भेजने के नाम पर क्षेत्र से पकड़कर ट्रक पर लोड करवा कर गौशाला ककी जगह बूचड़खाना भेज देते।
दरअसल बीते दिनों सलोन कस्बे में आधी रात को सलोन विधानसभा के तेज-तर्रार विधायक अशोक कोरी व संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने गौशाला भेजने के नाम पर ट्रक में बेरहमी से लादे गए मवेशियों से भरे ट्रक को रंगे हाथों दबोच लिया था जिसके बाद ट्रक ड्राइवर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ट्रक ड्राइवर ने पशु चिकित्साधिकारी समदर्शी सरोज पर गौवंश तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाये। हालांकि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन को गुमराह कर पशु चिकित्साधिकारी समदर्शी सरोज प्रशासन से क्लीन चिट ले अपने पाप धुलने में सफल तो रहे किंतु विधायक अशोक कोरी व संगठन के कार्यकर्ताओं कि शिकायत को संज्ञान ले शासन स्तर से पशु चिकित्साधिकारी समदर्शी सरोज का गैर जनपद तबादला हो गया। तबादले की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













