Homeबहराइचउत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र बलहा की बैठक नानपारा में सम्पन्न

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र बलहा की बैठक नानपारा में सम्पन्न

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र बलहा की बैठक नानपारा में सम्पन्न

न्याय एवं सम्मान के लिये आन्दोलित हैं शिक्षामित्र: प्रान्तीय प्रवक्ता

नानपारा, बहराइच। आगामी 5 सितंबर को लखनऊ में होने वाले शिक्षा मित्रों के महाआंदोलन हेतु शिक्षा मित्रों का समर्थन प्राप्त करने हेतु जागरूकता यात्रा एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्रा, जिला महामंत्री राहुल पांडेय के साथ राज पैलेस (मद्धेशिया पार्क) स्थित स्टेशन रोड नानपारा पहुंचे जहां संघ की बलहा इकाई द्वारा आहूत बैठक को संबोधित करने के उपरांत प्रभारी जिलाध्यक्ष/अध्यक्ष बलहा रिजवान अली ने संघ के पदाधिकारियों से अपील किया कि वे प्रत्येक शिक्षामित्र से संपर्क कर महाआंदोलन में शतप्रतिशत प्रतिभाग सुनिश्चित करायें। इस बार हटी सरकार से अपना हक शिक्षामित्र लेकर ही रहेंगे। अब तक की 10 हजार शिक्षामित्र काल के गाल में समा चुके हैं और उनके परिवार के लिए अहेतुक सहायता की मांग किया।
इस दौरान प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षामित्र को कभी उनके परिश्रम का परिश्रम का पारिश्रमिक ही नहीं मिला। उन्होंने हमेशा न्याय एवं सम्मान के लिए संघर्ष किया जो आज भी जारी है जिसको अंतिम रूप देने एवं सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षामित्र की एकजुटता एवं सक्रियता भी आवश्यक है जिसके लिए हमें समर्पित जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सचिवालय और न्यायालय से कभी भी शिक्षामित्र को न्याय नहीं मिला जिससे वे संघर्ष जारी रखें। जिला महामंत्री ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और एकता पर बल दिया। आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाऐगा। जिला प्रवक्ता अनवारूल रहमान खान ने कहा कि संगठन इस बार आर- पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। जिला मंत्री मोहम्मद सलीम ने संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ 5 सितंबर के धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया।
बैठक में श्यामू, राजेश सोनी, ओम प्रकाश, अवधेश विश्वकर्मा, मुजीब अहमद, राजेंद्र यादव, बाल गोविंद, कायमी शहजाद, मोइनुद्दीन खान, दिलीप जायसवाल, सुषमा श्रीवास्तव, आसिया बेगम, गायत्री देवी, अर्जुन मंद, फातिमा, प्रियंका बाजपेई, नसीम बानो, प्रमोद मौर्या, वसीम, साधना श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, रनिंत देव सिंह, पवन शुक्ला, रेनू सोनी, आनंद मौर्य, राकेश वर्मा, निर्मल वर्मा, रामसनेही, फारूक अहमद, सुरेश विश्वकर्मा, शाहीन बेगम सहित तमाम शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read