963167
इस दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें श्रावस्ती का नाम रोशन करने पर बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना भी किया। ज्ञात हो कि विकास खण्ड सिरसिया क्षेत्र के बदलपुर निवासी उत्कर्ष ने कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा से पूरी की। जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर बहराइच से वर्ष 2012 में हाईस्कूल तथा वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। हिंदू कालेज दिल्ली से बीएससी आनर्स की परीक्षा वर्ष 2017 में पास की। आईआईटी कालेज दिल्ली से रसायन विज्ञान विषय से वर्ष 2019 में एमएससी पूरी की। इसी दौरान इनका चयन ओएनजीसी में साइंटिफिक आफीसर के पद पर हुआ। उन्होने नौकरी के साथ तैयारी जारी रखी। इसी दौरान वर्ष 2024 की यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुये जिसमें इन्होने 88वीं रैंक प्राप्त करते हुए सफलता पायी जिससे जनपद श्रावस्ती का पूरे देश में नाम रोशन हो सका है।





