Homeश्रावस्तीएलटी लाइन टूटकर गिरी, बड़ा हादसा टला, दर्जनों घरों की बिजली गुल

एलटी लाइन टूटकर गिरी, बड़ा हादसा टला, दर्जनों घरों की बिजली गुल

एलटी लाइन टूटकर गिरी, बड़ा हादसा टला, दर्जनों घरों की बिजली गुल

तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिले के विद्युत उपकेंद्र उरलेहवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर के मजरा इमलिया गांव में जर्जर एलटी लाइन के चलते बिजली सप्लाई बाधित रहती है। शिकायतों के बाद भी इस समस्या का कोई ठोस समाधान विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे भी बिजली सप्लाई आते ही एलटी लाइन में चिंगारी निकलने के साथ ही आग लग गयी और धू—धूकर लाइन जलने लगी जिससे आस—पास के लोगों में हड़कंप मच गया। आखिरकार एलटी लाइन टूटकर गिर गयी जिसकी शिकायत पावर हाउस पर की गयी लेकिन सुबह से शाम हो चुका है। कोई मौके पर देखने तक़ नहीं आया है। सड़क पर लटक रहे एलटी लाइन के चलते आवागमन करने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो गर्मी की शुरुआत होते ही इस गांव में बिजली समस्या की बाढ़ आ गयी। आयेदिन एलटी लाइन जलने के बाद टूटकर गिर रही है जो दुर्घटना को खुलेआम दावत दे रहे हैं लेकिन विभाग कोई समुचित उपाय नहीं कर रहा हैं जिससे लोगों को अब बिना बिजली के ही इस भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read