प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिये हनिकारक: डा. रविन्द्र
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गॉंधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के तत्वावधान में प्लास्टिक प्रदूषण एवं पर्यावरण: चुनौतियां एंव समाधान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “स्वच्छता ही सेवा ” अभियान के अन्तर्गत किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ• रविंद्र गौतम ने अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के आदर्शों के अनुरूप चलकर स्वच्छ एंव सादगी पूर्ण जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ• ध्यानेन्द्र मिश्र ने जीवन में स्वच्छता के प्रति स्वयं को तथा संपूर्ण जनमानस को जागरूक करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित किया। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ• धनंजय शर्मा ने किया और पर्यावरण को सुरक्षित करने की प्रतिवध्दता प्रदर्शित किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों क्रमश: अमित मिश्र, विकाश कुमार, अतुल पटेल, अच्युत श्रीवास्तव, नयाब अली, रजत रंजन उपाध्याय, सुजीत यादव, अंकित पटेल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करते हुए पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










