Homeबदायूंपॉलिथीन न प्रयोग करने का किया गया आह्वान

पॉलिथीन न प्रयोग करने का किया गया आह्वान

पॉलिथीन न प्रयोग करने का किया गया आह्वान

अंकित सक्सेना
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की स्वयंसेविकाओं ने प्लास्टिक के बैग के स्थान पर कपड़े के बैग प्रयोग के लिए जनसमूह में वितरित किए। पुरानी चुंगी व टिकटगंज मार्केट में स्वयंसेविकाओं ने पॉलिथीन न प्रयोग करने का आह्वान किया। नागरिकों को स्वयंसेविकाओं का कार्य अच्छा लगा। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ अमलेश गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं से बात करते हुए कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग बहुत हानिकारक है और जानवरों पशुओं और फसलों के लिए तो यह जहर के समान है। ऐसे में आप इनका प्रयोग बिल्कुल ना करें। समस्त कार्य का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी प्रवीण के दिशा निर्देशन में हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read