HomeLucknowजेएसएस मोटर्स एण्ड कम्पनी शोरूम का हुआ उद्घाटन

जेएसएस मोटर्स एण्ड कम्पनी शोरूम का हुआ उद्घाटन

जेएसएस मोटर्स एण्ड कम्पनी शोरूम का हुआ उद्घाटन

इलेक्ट्रिक स्कूटर बाइक युवक व युवतियों की पहली पसन्द: सर्वेश
शुभम जायसवाल
लखनऊ। टोक्समो इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर बाइक के अधिकृत डीलर जेएसएस मोटर्स एण्ड कम्पनी शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि देव नारायण मिश्रा मुन्ना पार्षद त्रिवेदीनगर व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर शोरूम के संचालक सर्वेश सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर बाइक आज के युवक एवं युवतियों की पहली पसन्द है। इस स्कूटर बाइक से पर्यावरण अच्छा रहेगा और इससे प्रदूषण फैलने का चांस नहीं होता है। आने वाले समय में इसी स्कूटर की मांग है। यह शोरूम खुल जाने से जनपद के लोगों को उचित दर पर ही उनकी पसंदीदा स्कूटर बाइक यही मिल जाएगी। कम्पनी के एरिया मैनेजर अभिमन्यु सिंह ने स्कूटर बाइक के विशेषताओं के बारे में बताया कि यह स्कूटर बाइक एक बार चार्ज करने पर लगभग 80 किलोमीटर जाएगी। इसकी वारण्टी एक से तीन साल की है। इसका फीचर बेमिसाल है। इस दौरान मुख्य अतिथि देव नारायण मिश्रा, विशिष्ट अतिथि हेमन्त तिवारी ने शोरूम के संचालक सर्वेश सिंह को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी अतिथियों को फर्म के अधिष्ठाता सर्वेश सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार अधिष्ठाता सर्वेश सिंह व देवेश सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीष सिंह एमडी हुलेट सर्विसेज, तेजस टूडे के ब्यूरो चीफ शुभम जायसवाल, समाजसेवी कपिल गुप्ता, सीपी मौर्य, बृजेश सिंह, शुभांशु पाण्डेय मोनू, अजय तिवारी, पत्रकार डॉ. पंकज त्रिपाठी, पत्रकार वसंत अधिवक्ता विवेक, मनीष शुक्ला, पवन मिश्रा, अवनीश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read