HomeJaunpurबाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक जख्मी

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक जख्मी

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक जख्मी

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर में पंजाब नेशनल बैंक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक का इलाज चल रहा है जबकि दूसरा स्कैन के लिए अस्पताल से बाहर गया लेकिन वापस नहीं लौटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी 32 वर्षीय मुकेश पुत्र दयाशंकर बाइक से जौनपुर की ओर जा रहे थे। उसी समय विपरीत दिशा से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी 26 वर्षीय मो. समीर पुत्र मुशीर अहमद खेतासराय की तरफ अपनी बाइक से आ रहे थे। जैसे ही दोनों की बाइकों का आमना-सामना हुआ। तेज रफ्तार होने के कारण जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। आस—पास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार मुकेश की स्थिति अभी स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है। वहीं मो. समीर को जांच के लिए सिटी स्कैन कराने भेजा गया था लेकिन वह स्कैन के बाद अस्पताल में दोबारा नहीं लौटा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

Must Read