चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। खास बात यह रही कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में एक सत्रह वर्षीय नाबालिग भी है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भोर में 3 बजे थाने के उप निरीक्षक राम नरायण गिरी और अरविन्द यादव, कांस्टेबल पीयूष सिंह व शशिकान्त यादव के साथ गश्त पर थे। सूचना के आधार पर रामपुर हरिजन बस्ती से आगे विझवार सारंग नैपुरा मोड के पास से भोर में करीब 3 बजे अभियुक्त ईश्वर यादव उर्फ अखिलेश निवासी जरासी थाना चंदवक व एक नाबालिग को मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध रूप से खड़ा देखकर हिरासत ने ले लिया गया। पूछताछ में उनके पास मौजूद चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA