विश्व पर्यावरण दिवस पर हुये विभिन्न आयोजन
जागरूकता रैली निकालकर वैदेही समिति ने किया पौधरोपण
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था वैदेही सखी शक्ति समिति द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तीसरे दिन पर्यावरण दिवस पर नगर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रम किए गए। मुख्य अतिथि विनोद अग्रहरि रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीराम अग्रहरि और संचालन स्वाती अग्रहरि व धीरज पाटिल ने किया। वहीं अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में प्राचार्य डा एनपी उपाध्याय के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। प्रबंधक कहकशां खान एवं सेक्रेटरी मिर्जा अजफर बेग द्वारा नीम का पौधा रोपण किया गया।
वैदेही समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत गुरुवार की सुबह नगर के संगत नगर स्थित संगतजी मंदिर से पर्यावरण जागरूकता रैली निकली गई जो अलीगंज, चूड़ी मोहल्ला, घास मंडी चौक, डाकघर तिराहा, मेन रोड होता हुआ जेसीज चौक, डाक बंगला रोड के रस्ते नई आबादी स्थित तुलसी उद्यान पार्क पहुंचकर समापन हुआ।
उद्यान में मुख्य अतिथि सहित अन्य द्वारा महाकवि तुलसीदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीराम अग्रहरि सहित अन्य ने मुख्य अतिथि को तिलक लगाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किये जाने के उपरांत तीसरे दिन की कार्यशाला शुरू किया। योग प्रशिक्षक स्वाती अग्रहरि, प्रियंका अग्रहरि व प्रांजला अग्रहरि ने योगाभ्यास कराया। अनुपमा मोदनवाल व रागिनी जायसवाल ने संगीत की कलाएं सिखाई।
वहीं प्रशिक्षक अजय अग्रहरि ने दंड प्रशिक्षण, अवनीश साहू ने एसटी प्रशिक्षण व मुकेश अग्रहरि ने नियुद्ध कला का प्रशिक्षण दिया। वहीं छोटे बच्चों का खेलकूद व डांस करा मनोरंजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित उद्यान में उपस्थित अन्य सभी बेहद उत्साहित दिखे और आयोजन की जमकर सराहना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA











