सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में आय दिन सड़क हादसों में इजाफा होता दिख रहा है। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बजाकर लौट रहा लोडर रास्ते में बड़े हादसे का शिकार हो गया है। सामने से आ रहे एक पिकअप ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे लोडर सड़क के किनारे पलट गया । इस हादसे में लोड़र चालक और डीजे संचालक की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-सरेनी मार्ग पर बेहटा कला गांव के पास हुआ है। सोमवार की रात मांगलिक कार्यक्रम में एक डीजे बजाकर लोडर वापस लौट रहा था। रास्ते में सामने से गुड़ लदे पिकअप ने डीजे लोडर में भीषण टक्कर मार दी जिसमें डीजे लोडर के चालक और डीजे चलाने वाले ऑपरेटर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के धूरेमऊ निवासी कपिल कुमार (30 वर्ष) पुत्र हरिशंकर अपने साथी डीजे ऑपरेटर बाबू (24 वर्ष) पुत्र नक्कू निवासी पूरे शितलहा मजरे धूरेमऊ के साथ डीजे बजाकर लालगंज से वापस घर लौट रहा था तभी बेहटा कला गांव के पास सामने से आ रहे पिकअप बोलेरो से भिड़ गया जिससे कपिल और बाबू दोनों लोगों की मौत हो गई है। डीजे लोड़़र बाबू पुत्र नक्कू लोधी चला रहा था। दोनों मृतक युवक थाना सरेनी के निवासी हैं। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में हुई मौतों के चलते दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














