Homeबांदासंयुक्त छापेमारी में देशी—कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

संयुक्त छापेमारी में देशी—कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

संयुक्त छापेमारी में देशी—कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
रुपा गोयल
बड़ोखर बुजुर्ग, बांदा। लगातार अवैध शराब के परिवहन की शिकायत मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया जिससे जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए 2 महिलाओं को जेल भेजा गया। मामला नरैनी थाना अंतर्गत करतल चौकी का है जहां बंजारा पुरवा निवासी विद्या देवी और मगदपुर निवासी सिवलोचना के घर में अवैध तरीके से देशी शराब बेचने की सूचना मिली थी जिस पर शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक नरैनी पिंगाक्ष त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक बबेरू राजकुमार और नरैनी पुलिस द्वारा जाकर इन दोनों के घरों में छापेमारी की जिस पर मौके पर विद्या देवी के घर से 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। शिव लोचना के घर में 12 लीटर कच्ची शराब के साथ 110 किलो महुआ और शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई जिस पर आबकारी विभाग ने इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और अभियुक्तों को जेल भेजा गया। वहीं आबकारी निरीक्षक नरैनी ने बताया कि कहीं भी अगर अवैध तरीके से शराब बनाई या बेची जा रही है तो किसी को बक्सा नहीं जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read