Homeबांदाजून से नवम्बर तक संक्रामक रोग फैलने की रहती है अधिक सम्भावनाः...

जून से नवम्बर तक संक्रामक रोग फैलने की रहती है अधिक सम्भावनाः सीएमओ

जून से नवम्बर तक संक्रामक रोग फैलने की रहती है अधिक सम्भावनाः सीएमओ

तेजस टूडे ब्यूरो
रुपा गोयल
बांदा। जनपद के ग्राम तेन्दुरा के कोरिनपुरवा ब्लाक बिसण्डा में संक्रामक रोग डायरिया फैलने की सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजेन्द्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया जहां ग्रामवासियों को जानकारी दिया कि माह जून से नवम्बर तक संक्रामक रोग फैलने की सम्भावना अधिक रहती है। इस काल में घर वा घर के आस—पास साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। उथले हैण्डपम्प का पानी पीने में प्रयोग नहीं करना है। खाना खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना है। सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें। घर सहित आस—पास पानी को एकत्रिति न होने दें। शैाच के लिये शौचालय का प्रयोग करें। जिससे संक्रामक रोगों से बचा जा सके।
जनपद स्तरीय संक्रामक रोग रोधी टीम ने ग्राम के प्रति घर 5-5 ओआरएस का वितरण किया, जलभराव वाले स्थानों एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया। दस-दस क्लोरीन टैब का वितरण किया एवं क्लोरीन टैब के प्रयोग के विषय में जानकारी दिया। ब्लाक बिसण्डा की 12 सदस्यीय टीम ने हेल्थ कैम्प लगाकर 37 मरीजों का उपचार किया एवं पानी क्लारीनेशन के विषय में जानकारी दिया। ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव किया गया एवं बुखार के रोगी मिलने पर मलेरिया जॉच हेतु रक्त पट्टिका बनायी एवम संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में संचारी रोगों प्रसार एवं उनसें बचाव के विषय में जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राम लाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0एन0 प्रसाद, जिला मलरिया अधिकारी पूजा अहिरवार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 नचीन चक, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर, एच0एस0 राकेश खरे, मलेरिया निरीक्षक परीक्षित द्विवेदी ब्लाक से, बी0पी0एम0, वी0सी0पी0एम0 आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read