HomeGhazipurलाखों के हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लाखों के हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लाखों के हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कीमत 82 लाख रूपये बतायी गयी
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो हेरोईन तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 820 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 82 लाख रूपये बताई जा रही है। उसके साथ ही एक मोटरसाइकल किया पुलिस टीम ने बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर हीरोइन की तस्करी करने जा रहे दो हेरोईन तस्कर को क्रासिंग गाजीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों में वीरेन्द्र यादव पुत्र अच्छे लाल यादव निवासी ग्राम केशवपुर थाना मुहम्मदाबाद, इन्द्रदेव कुशवाहा पुत्र स्व0 पराग कुशवाहा निवासी मदारपुर थाना जंगीपुर के रुप में हुई है जिनके ऊपर सम्बंधित धराओं में कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read