ट्रैक्टर के जोरदार टक्कर से दो लोगों की हुई मौत
मुकेश तिवारी
झांसी। पूंछ थानान्तर्गत ग्राम बाबई निवासी लगभग 35 वर्षीय अशोक रिश्तेदार के यहां चिरगांव में एक समारोह में शामिल होने बाइक से आया था। समारोह में शामिल होकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। उसके साथ में उसकी भांजी काजल और बहन का ससुर 65 वर्षीय रामलाल भी था।
अभी वह चिरगांव थानान्तर्गत मोड़ खुर्द के पास था तभी वहां तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा जहां डाक्टरों ने अशोक और रामलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि काजल की हालत बेहतर है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।










