Jaunpur News : उड़ान वूमेन पावर के बैनर तले स्वेटर व कम्बल का किया गया वितरण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका खुशबू जायसवाल ने उड़ान वूमेंस पावर के सभी सदस्यों के साथ स्वेटर व कंबल वितरण का आयोजन किया। इस दौरान गरीब बच्चों व महिलाओं पुरुषों सभी वर्ग के लोगों को कपड़े और स्वेटर और कंबल वितरण कराया गया। वहीं खुशबू जायसवाल ने कहा कि हमारी उड़ान वूमेन पावर के बैनर तले ये पहला कार्यक्रम है। इसके पहले भी सभी महिलाएं सामाजिक सेवा में हमेशा आगे रहती थी और आज उड़ान बैनर के तले यह यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो काफी सराहनीय रहा।
खुशबू जी ने कहा कि कभी भी किसी तरह के जरूरतमंदों की सेवा के लिए जो भी कार्य हो उसमें हम सभी महिला हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं साथ ही आराधना अग्रवाल ने कहा कि हम लोग पहले भी इस तरह के कार्य करते थे और आगे भी करते रहेंगे। इस तरह के समाज सेवा के लिए हम अपने आपको महान समझेंगे। इस अवसर पर सुनीता अग्रवाल, सपना अग्रहरि, आराधना अग्रवाल, नूपुर अग्रहरि, कोपल अग्रवाल, श्वेता जायसवाल, मालती जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, ऋतु अग्रहरी, स्नेहा अग्रहरी, बबीता सेठ, सीमा अग्रहरी, सिम्मी अग्रहरि, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता जायसवाल, निवेदिता, कविता, ऋषिराज जायसवाल, राजकमल जायसवाल, कविता आदि की उपस्थिति रही।