पेशेवर चोर को पुलिस ने पकड़ा, माल बरामद
राजन प्रजापति
महरजगंज, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पेशेवर चोर को पकड़ा और चोर की निशानदेही पर माल किया बरामद। बताते चलें अभियुक्त रामकुमार सिंह उर्फ रजोल पुत्र रामनरेश सिंह निवासी पूरे राम सिंह मजरे मिर्जागढ थाना मोहनगंज जिला अमेठी को पुलिस द्वारा रिमांड लेकर उसककी निशानदेही पर अभियुक्त के पास से एक जोड़ी पीली धातु झुमका, एक पीली धातु की अंगूठी बरामद होने पर थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पेशेवर चोर के फलस्वरूप धारा 411/413 की बढ़ोतरी की गई बरामद माल की शिनाख्त वादी द्वारा कि गई विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। इस बाबत पूछे जाने पर थानेदार नारायण कुशवाहा ने बताया विधिक कार्यवाही कर पेशेवर चोर को जेल भेजा गया।










