HomeJaunpurअयोध्या जंक्शन पर बनेंगे दो और फुटओवर ब्रिज

अयोध्या जंक्शन पर बनेंगे दो और फुटओवर ब्रिज

अयोध्या जंक्शन पर बनेंगे दो और फुटओवर ब्रिज

पुनर्विकसित हो रहे रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होंगे 3 एफओबी
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। रामनगरी में पुनर्विकसित हो रहे अयोध्या जंक्शन में यात्री सुविधाओं की नई श्रृंखला देखने को मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर पहले से एक फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) स्थित है। दो और एफओबी का निर्माण हो जाने से यहां एफओबी की संख्या बढ़कर 3 हो जाएगी। इन सभी एफओबी को एक दूसरे से जोड़ने के लिए गलियारे का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि यात्री आराम से एक एफओबी से दूसरे एफओबी पर आवागमन कर सकें। दोनों एफओबी को मिलाकर चार लिफ्ट व चार स्वचालित सीढ़ी भी लगाई जाएगी। एफओबी निर्माण का कार्य आरंभ करा दिया गया है।

दोनों एफओबी 28-28 मीटर लंबे होंगे जबकि इन्हें जोड़ने वाला गलियारा 128 मीटर लंबा होगा। इसी वर्ष दिसंबर तक दोनों एफओबी का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य राइट्स ने तय किया है। अयोध्या जंक्शन का पुनर्विकास कार्य वर्ष अक्टूबर 2018 से चल रहा है। मंदिर भांति पुनर्विकसित हो रह अयोध्या जंक्शन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप का बनाया जा रहा है। राममंदिर को दृष्टिगत रखते हुए रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित सुविधाएं स्टेशन पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोरोना संकट से बीच कार्य प्रभावित हुआ लेकिन राइट्स ने कार्य जारी रखा। 129 करोड़ की लागत से पहले फेज का कार्य संपन्न होने के करीब है। मुख्य भवन का अंतिम स्पर्श पा रहा है। 31 मार्च तक भवन को पूर्ण कर लिया जाएगा। एक रेल अधिकारी ने बताया कि तीन प्लेटफार्मों पर पत्थर लगाने का कार्य चल रहा है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद पहले फेज में हुए कार्यों का उद्घाटन संभव है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read