मतदान बहिष्कार करने वालों को अब तक नहीं मिला पुख्ता आश्वासन
70 वर्षों से रास्ता न होने पर इस बार वोट न डालने का लिया है फैसला
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। स्थानीय तहसील मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर एक ऐसा गांव जिसे विकास के नाम पर आज तक रास्ता तक मुनासिब नहीं हो सका हैं। इस गांव के ग्रामीणों की दुख भरी दास्तां सुनकर शायद आपकी रुह कांप जायेगी। साल में सिर्फ एक माह शादी होना, गर्भवती महिला को बच्चे होने से पूर्व मायके भेज देना तथा किसी के बीमार होने पर चारपाई पर बिठाकर एक किलोमीटर का सफर तय कर गांव पहुंचने जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित इस गांव का नाम इच्छन गोडा जो सिरसिरा गांव के अंतर्गत आता है।
यहां पहुंचने के लिए आपको एक किलोमीटर मीटर दूर पगडंडियों व खेतों के मेड़ों से गुजर कर जाना पड़ेगा। जी हां आजाद हुए भले ही 70 वर्षों से ऊपर हो चुका हो किन्तु कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां पर विकास ने नाम पर आज तक लोगों को कोरा आश्वासन ही मिला हैं। समस्याओं से ही ग्रसित हो कुछ ग्रामीणों ने मजबूरन गांव पलायन कर दिया। आज भी उनके घरों में ताले लटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार विधायक हो या फिर प्रधान हर कोई वोट मांगते समय रास्ता बनवाने का झूंठा आश्वासन दे वोट लेकर चला जाता है जिससे नाराज ग्रामीणों ने इस बार मतदान बहिष्कार का ऐलान कर गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया है।
कुछ पार्टियों के प्रत्याशी गांव जाकर हर बार की तरह इस बार भी गांव तक सड़क बनवाये जाने की बात कही किन्तु ग्रामीण इस बार अपनी मांगों पर पूरी तरह से अडे हुए हैं। उनका कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी नेता कोरा आश्वासन दे अपना उल्लू सीधा कर भूल न जाय जिससे ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन व किसी भी प्रत्याशी के लिखित आश्वासन पर ही मतदान करने का फैसला लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












