HomeMathuraदो दोस्त यमुना में डूबे, एक की हुई मौत, दूसरा गम्भीर

दो दोस्त यमुना में डूबे, एक की हुई मौत, दूसरा गम्भीर

दो दोस्त यमुना में डूबे, एक की हुई मौत, दूसरा गम्भीर

आरके धनगर
मथुरा। वृंदावन में पानी गांव पुल के पास यमुना स्नान के दौरान दो दोस्त गहरे पानी में डूबे। चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने दोनों को निकाला बाहर एक की मौत दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी दुर्गेश सैनी अपने मित्र श्याम नगर निवासी करीब 20 वर्षीय मनोज चौधरी के साथ पानी गांव तिराहा पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैर फिसलने पर दुबे दुर्गेश को बचाने के लिए मनोज ने यमुना में छलांग लगा दी लेकिन लेकिन अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में मनोज गहरे पानी में जाकर डूब गया शोर सुनकर आए अन्य साथियों ने दुर्गेश और मनोज को किसी तरह यमुना से बाहर निकाला और उन्हें सोसयी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।

मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि वृंदावन में कल भी पानी घाट क्षेत्र में एक युवक की बाढ़ के पानी में डूब कर मौत हुई थी। 2 दिन में दो लोगों की मौत होने से लोगों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से यमुना की ओर ना जाने की अपील की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read