वृन्दावन में यमुना से कराहते लोग
नगर के कई हिस्सों में बिजली व पानी बन्द
आरके धनगर
मथुरा। मंदिरों की नगरी वृन्दावन के कई बड़े मंदिरों में यमुना के बढ़े जलस्तर ने दस्तक दे दी है। वहीं यमुना से लगे परिक्रमा मार्ग में विद्युत और जल की आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग रोजमर्रा के कार्यों में बाधा उत्पन्न होने से कराह उठे हैं। बांकेबिहारी मंदिर के समीप दाऊजी का तिराहा, कात्यायनी मंदिर, टटिया स्थान, ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र और रंगजी मंदिर के पूर्वी दरवाजे पर यमुना के जलस्तर ने प्रवेष कर लिया है जिससे पेयजल आपूर्ति और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। लोग पिछले दो दिनों से मूलभूत जरुरतों के लिए परेषान हैं तो गर्मी में रात गुजारने का मजबूर हैं। अठखंभा, वाराहघाट, जुगलघाट, वाराहघाट, प्रेमगली, सेवाकुंज, गोविंदबाग, चीरघाट, जगन्नाथ घाट, टटिया स्थान ज्ञानगुदड़ी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। वहीं दूसरी ओर खादर का मुख्य नगर से पूरी तरह संपर्क टूट गया है। लोगों को अंदेषा सता रहा है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्द ही समूचे नगर में अंधकार होगा और लोग बुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी जरुरत के लिए तरसने लगेंगे। यमुना तट से लगे संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में लगभग दो-दो फीट पानी बना हुआ है।
ड्रीम प्रोजेक्ट सौभरि वन भी हुआ जलमग्न
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। उत्तर प्रदेष ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 400 एकड़ में सुनरख गांव के निकट विकसित किया जा रहा ड्रीम प्रोजैक्ट सौभरि वन भी यमुना की बाढ़ में पूरी तरह डूब चुका है। इससे स्पष्ट है कि सरकार और प्रषासन द्वारा विकसि किया जा रहा यह प्रकल्प सुनरख में यमुना खादर की भूमि में बनाया जा रहा है। भविष्य में यहां जिस तरह करोड़ों रुपये के निवेष की योजना तैयार की गई है। वह कहीं इसी तरह बाढ़ के पानी में न धुल जाए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












