बच्चे देश के कर्णधार हैं, इन्हीं के ऊपर राष्ट्र का भविष्य: प्रभात साहू
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। बाल दिवस पर स्थानीय कस्बा में स्थित स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर में बच्चों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया जहां दोनों विद्यालयों में पहुंचकर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा फीता काटकर बाल दिवस पर बाल मेले की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं हमारे देश के कर्णधार है। इन्हीं के ऊपर देश का भविष्य है। अतः हमें इन जैसे माली जिसे फुलवारी सजाता है। उसी तरह इन फूलों को खिलाना है और देश का नाम रोशन करवाना है। बाल मेले में पहुंचकर भाजपा नेता ने खरीददारी की तथा बच्चों द्वारा बनाए गए खाने-पीने के समान एवं उपकरणों की भी जमकर तारीफ किया। इस अवसर पर विद्यालय पर प्रधानाचार्य आचार्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही।











