Homeरायबरेलीपेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की नहीं की जा सकती कल्पना:...

पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की नहीं की जा सकती कल्पना: महेन्द्र नाथ

पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की नहीं की जा सकती कल्पना: महेन्द्र नाथ

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। आईटीआई दूरभाष नगर परिसर में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के जिला जज ने सभी कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। पौध रोपित करते हुए जिला जज पीठासीन अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने कहा राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा बनाये रखने वाले वृक्ष ही इस धरा की सबसे अनमोल धरोहर हैं। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में वृक्षों के अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। दिनों दिन बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए सिर्फ अधिकाधिक पौधारोपण की एक मात्र विकल्प है। इस मौके पर कार्यालय के सहायक लेखाकार राकेश बहादुर सिंह, पेशकार रामनरेश सिंह, अर्दली राम सिंह, अमित गौरव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read