HomeJaunpurबजरंगी सहित दो साथियों की भी जेल में हो चुकी है हत्या...

बजरंगी सहित दो साथियों की भी जेल में हो चुकी है हत्या | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

बजरंगी सहित दो साथियों की भी जेल में हो चुकी है हत्या | #TejasTodayकालेज जा रही छात्राओं का टैम्पू पलटा, आधा दर्जन घायल | #TejasToday

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलों में रसूखदार बंदियों के आतंक पर नजर डालें तो बागपत जेल में मारे गए माफिया प्रेेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी के दो साथियों पिछले कुछ में जेल के भीतर ही हत्या हो चुकी है। बताया जाता है कि इनमें एक तो मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के साथ भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में भी नामजद था।

अजीत हत्याकाण्डः राजधानी सहित सूबे में फिर पनप रहा संगठित अपराध | #TejasToday

मुन्ना बजरंगी साथी की हत्या वर्ष 2010 में जालौन जिले के उरई जिला जेल में हुई थी जबकि मुन्ना के शार्प शूटर की हत्या वर्ष 2005 में वाराणसी जेल में हुई थी। गैंगवार में जंगलराज कायम रखने की बात करें तो जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटर अनुराग त्रिपाठी उर्फ अन्नू की वाराणसी जिला जेल में गोली मारकर हत्या 2005 में हुई थी यही नहीं, बताया जाता है कि अन्नू की जेल में हत्या के बाद मुन्ना बजरंगी के खास रहे मुख्तार गिरोह के प्रिस अहमद की भी जेल में हत्या हुई थी। सवाल है कि जेल और सड़कों पर सरेआम और सरेशाम गोलियों गूंज होने की रवायत नई नहीं बल्कि बहुत पुरानी है।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read