सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
कोटेदारों से भी राशन लेता था माफिया सपा नेता | #TejasToday
अंकित सक्सेना
बदायूं। राशन माफिया सपा नेता के मामले में एक और सच सामने आया है। भाजपा नेता के शिकायती पत्र के अनुसार डीएसओ और सपानेता के घनिष्ठ संबध थे और सांठगाठ चलती थी। वहीं दूसरी हकीकत सपा नेता उसावां के राशन कोटेदारों का भी चावल खरीद करता था जिसके बाद राशन के चावल की सप्लाई करता था। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत अब की है।
बजरंगी सहित दो साथियों की भी जेल में हो चुकी है हत्या | #TejasToday
मंगलवार को आलापुर में राशन माफिया के मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भवेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जिलापूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह व सपा नेता फहीमुद्दीन के खिलाफ संपत्ति सीज कर कुर्क करने की मांग की है। शिकायती पत्र में डीएसओ और सपा नेता पर गंभीर आरोप लगाये हैं। वहीं माफिया के संरक्षण में पल रहे कोटेदार जो कार्रवाई से बच गए हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा नेता ने एक और सच खोला है जिसमें कहा कि सपा नेता उसावां नगर के कोटेदारों का राशन भी सपा नेता ही लेता था।
उसावां के राशन माफिया से सपा नेता हाथ मिला रखा था। एक कोटेदार की दुकान कई बार जन शिकायत पर निलंबित कर दी गई है। आरोप है कि बाद में सपा नेता के करीबी होने के कारण उसकी दुकान डीएसओ ने पुनः बहाल कर दी थी। ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि अलापुर के सपा नेता के तार राशन माफियाओं से जुड़े हुए हैं। आरोप लगाया है कि सपा नेता हर दिन डीएसओ कार्यालय में पड़ा रहता था जिसकी वजह से राशन कोटेदारों से भी सेटिंग करता रहा था और सपा नेता से राशन माफिया बन गया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







