मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार स्थित हाईवे फ्लाई ओवर के पूर्वी छोर पर बोलेरो सवार दो व्यक्तियों को गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण वाराणसी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के अनुपालन में उपनिरीक्षक राजेश मौर्या व उनकी टीम मिर्जामुराद फ्लाईओवर के पूर्वी छोर पर वाहन चेकिंग कर रही थी कि एक बुलेरो गाड़ी पर शक होने पर रोक कर चेकिंग किया तो गाड़ी में जनपद सोनभद्र अंतर्गत थाना पन्नूगंज, ग्राम गुरौटी निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू (42) व जनपद भदोही के थाना कोईरौना अंतर्गत ग्राम इनारगाँव निवासी कृष्ण कुमार सिंह (28) सवार थे।
तलाशी लेने पर दोनों के पास से 5.5 किलो ग्राम नजायज गाजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त पुलिस ने तीन एंड्राइड मोबाइल, 2050 रुपया नगद व बुलेरो गाड़ी बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद राजीव सिंह, उपनिरीक्षक राजेश मौर्य, प्रवीण मिश्रा, का0 पंकज सिंह आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।