20 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। कौआकोल पुलिस ने महुआ शराब के साथ गिरफ्तार दो शराब धंधेबाज को शनिवार को न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया है। कौआकोल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने मननपुर गांव से सिंहेश्वर मांझी को 10 लीटर महुआ शराब के साथ जबकि पाली बेलदरिया गांव से रेखा देवी को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















