HomeArticleतुलसी-जीवन वृत्त

तुलसी-जीवन वृत्त

तुलसी-जीवन वृत्त

=============
मानस माहात्म्य (भाग-03)

करि शारदा गणपति नमन प्रारम्भ रामचरित कियो।
पुनि गौरि शिव गुरु शीश धरि आशीष श्री हनुमत लियो।
सिय वन्दना हरि रूप राम नमामि पद पंकज हियो।
भवभूति सुख समृद्धि कारन प्रभुचरित तुलसी दियो।

गुरु संत विप्र असंत सठ जग जीव जड़ चेतन रहे।
महिमा कहत श्रीराम सिय तुलसी विनय सब सन कहे।
निज दीनता कविता प्रकट गुण राम चरित सुभग लहे।
पुनि वन्दि सुर विधि वेद कविकुल शिव शिवा सरनहिं गहे।

सीयराम पद वन्दना परिकर अवध सुजान।
नाम राम महिमा चरित मानस तिथि कर ज्ञान।।
मानस रूप महात्म्य पुनि शुचि प्रयाग जप जाग।
जागबलिक संवाद महं भरद्वाज अनुराग।।

भ्रम सती प्रभु ऐश्वर्य कहि सन्ताप सतिहिं प्रकट किये।
आराध्य शिव सन कीन्ह छल तब त्यागि शंभु सती दिये।
शिव साधना रत ध्यान सप्ताशीति सहस बरष किये।
रामहिं सुमिरि त्यागी समाधि सती विलोकत सुख हिये।
पिता यज्ञ प्रख्यान सुनि,शिव अनुशासन पाइ।
चली सती निज तात गृह भावी मेटि न जाइ।।

पितु गेह पति अपमान निरखि सती हृदय ब्याकुल भई।
तन जारि पावक योग महं पुनि प्रीति शिव चरनन्हि लई।
शिव कोप दक्ष विधंस यज्ञ सुरन्ह सहित प्रतिफल दई।
सोइ उमा हिमगिरि गेह जन्मी विविध सुख संपति नई।।

रचनाकार—— डाॅ. प्रदीप दूबे
(साहित्य शिरोमणि) शिक्षक/पत्रकार

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read