HomeSultanpurमेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज लौहर पश्चिम में हुआ आयोजन
जयशंकर दूबे/राजीव शुक्ल
धम्मौर, सुल्तानपुर। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज लौहर पश्चिम में रविवार को जन कल्याण सेवा संघ ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के चेयरमैन विनोद जायसवाल ने की। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में इसौली विधायक ताहिर खान रहे।

मुख्य अतिथि ताहिर खान ने कहा कि आज का युवा शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है, ताकि वे भविष्य में आगे बढ़ सकें। छात्रों को प्रोत्साहित करने से उन्हें मनोबल मिलता है। जिससे वे प्रत्येक क्षेत्र में मेहनत करके उपलब्धि हासिल करते हैं। समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में लक्ष्य सिंह, नवल पांडे, गरिमा सिंह, साक्षी यादव, निखिल यादव, अनुज अग्रहरी, शिवपूजन गुप्ता, प्रिंस यादव, नेहा मौर्य, रुखसार बानो, दीप्ति कनौजिया को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन शिव श्याम यादव ने किया। समारोह में पूर्व विधायक अनूप संडा, स्वामी नाथ,विनोद जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि राम अचल यादव, शाश्वत पांडे, बलराम यादव, डॉक्टर हरिराम यादव, शाहीन अख्तर, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read