HomeBiharपशुओं से भरा एक ट्रक बरामद, चालक फरार

पशुओं से भरा एक ट्रक बरामद, चालक फरार

पशुओं से भरा एक ट्रक बरामद, चालक फरार

श्याम सुन्दर पाण्डेय
कैमूर (बिहार)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरहिया मोड़ के पास एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खड़ा कर चालक फरार हो गया। लावारिस हालत में खड़े ट्रक को लोगों ने देखा। देखने पर पता चला की ट्रक के अंदर भारी मात्रा में पशु भरे पड़े है जिसकी सूचना उपस्थित लोगों ने दुर्गावती थाने को दी।

सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। गिनती के बाद पता चला की ट्रक के अंदर त्रिपाल बाँध कर चौबीस पशु छोटे बड़े लोड थे। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रहा ट्रक मरहीया के सामने पाया गया। सभी बरामद पशुओं को पुलिस दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआव पशु मेले में रखने के लिए भेज दिया। तथा गाड़ी के नंबर प्लेट के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे के अनुसंधान में जुट गई

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read