Jaunpur News : पुलवामा के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए काला दिवस मनाया गया। बच्चों ने गीत, कविता, भाषण आदि के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किया।
इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने मोमबत्ती जलाते हुये शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इस अवसर नेहा पाठक, रश्मि सिंह, लक्ष्मी शंकर, अखिलेश पांडेय, मुस्तकीम अहमद आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













