HomeTrendingतात्या टोपे की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

  • तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर,हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है कि तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक कुशल रणनीतिकार तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तात्या टोपे देश के सच्चे हमदर्द थे। उनकी सोच थी कि देश आजाद हो। सत्तावनी समर के तात्या एक महान सूरमा थे। इनका जन्म 16 फरवरी 1814 को नासिक महाराष्ट्र के येवला गांव में पांडुरंग त्र्यंबकं भट्ट ओर रुक्मणि बाई के घर हुआ था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में इनकी बड़ी भूमिका थी। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ये रानी लक्ष्मीबाई के प्रमुख सहायक थे। यदि विश्वासघाती मानसिंह दगा न करता तो पकड़े न जाते। इन्हें पकड़कर शिवपुरी मध्य प्रदेश मे 18 अप्रैल 1859 को फांसी दे दी गई। कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, रिचा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, रामबाबू, बाबूलाल, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read