HomeTrendingपरम्परा और पराक्रम का संगम

परम्परा और पराक्रम का संगम

  • परम्परा और पराक्रम का संगम

  • काशी की बेटी स्मृति आर्या बनीं ‘ब्लैक बेल्ट सेम्पई’

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। जहाँ परंपरा संस्कारों की नींव रखती है, वहीं खेल आत्मविश्वास का निर्माण करता है। इसी अद्भुत समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी हैं काशी की प्रतिभाशाली बेटी स्मृति आर्या जिन्होंने कराटे के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार और गुरुकुल का, बल्कि संपूर्ण काशी का नाम गौरवान्वित किया है। पाणिनी कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्रा स्मृति ने अपनी कठोर साधना, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर कराटे की प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए ‘सेम्पई’ (Sempai) की उपाधि प्राप्त की है। यह उपलब्धि उन्हें पाणिनी गुरुकुल के इतिहास में यह सम्मान पाने वाली प्रथम बालिका बनाती है। वर्ष 2013 में पाणिनी कन्या महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली स्मृति ने वैदिक व्याकरण और शास्त्रीय शिक्षा के साथ खेलों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी इस सफलता में आचार्या नंदिता शास्त्री एवं प्रीति विमर्शिनी का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण गुरु-शिष्य परंपरा की सजीव मिसाल पेश करते हुए स्मृति ने अपने कराटे कौशल को गुरु अजीत श्रीवास्तव और अखिलेश रावत के संरक्षण में निखारा। आज उनकी मेहनत ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है। वर्तमान में स्मृति काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि पारंपरिक शिक्षा और आधुनिक खेल—दोनों में उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। मिसालस्मृति का मानना है कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और अनुशासन का सशक्त माध्यम है। उनकी यह उपलब्धि समाज की प्रत्येक बेटी के लिए प्रेरणा है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। स्मृति की इस सफलता से गुरुकुल परिवार, उनके परिजन और संपूर्ण काशी में हर्ष का वातावरण है। पाणिनी गुरुकुल प्रबंधन ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया कि बेटियाँ परंपरा और आधुनिकता—दोनों क्षेत्रों में नेतृत्व करने में सक्षम हैं। “कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का मार्ग है— हर बेटी को इसे सीखना चाहिए। यह कहानी सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उस नई सोच का प्रतीक है जहाँ बेटियाँ संस्कार और शक्ति दोनों की पहचान बन रही हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read