HomeTrendingटूटे पोल से आपूर्ति देकर हादसे को न्योता दे रहा विद्युत विभाग

टूटे पोल से आपूर्ति देकर हादसे को न्योता दे रहा विद्युत विभाग

  • टूटे पोल से आपूर्ति देकर हादसे को न्योता दे रहा विद्युत विभाग

  • घटना के 5 दिन गुजरने के बाद नहीं बदला पोल

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। गत 14 अप्रैल को स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इसके वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। वार्ड संख्या 5 के सभासद राजेश वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन, बाबू लाल, पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार को फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read