कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

कारगिल विजेता को किया गया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। कारगिल विजय दिवस पर गोंडा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने किया। इस मौके पर मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विजय सिंह कारगिल को सम्मानित कर गौरव महसूस किया गया। इस अवसर पर किसान नेता वाजिद अली, ज़ैनुल आब्दीन, विनय प्रकाश त्रिपाठी, शिव कुमार दुबे, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, वसीम सिद्दीकी, राज बहादुर सिंह, महबूब खान, शहजादे मेवाती, अरविंद शुक्ला, जरनील हयात, एडवोकेट हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, विकास मनोहर श्रीवास्तव, मनोज प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के वीरों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें देश का सच्चा रक्षक बताया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहेंगे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA